नवरात्रि की आरती

By | March 19, 2026

माँ शैलपुत्री जी की आरती

शैलपुत्री मां बैल असवार 

करें देवता जय जयकार 

शिव शंकर की प्रिय भवानी 

तेरी महिमा किसी ने ना जानी 

पार्वती तू उमा कहलावे 

जो तुझे सिमरे सो सुख पावे 

ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू 

दया करे धनवान करे तू 

सोमवार को शिव संग प्यारी 

आरती तेरी जिसने उतारी 

उसकी सगरी आस पुजा दो 

सगरे दुख तकलीफ मिटा दो 

घी का सुंदर दीप जला के 

गोला गरी का भोग लगा के 

श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं 

प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं 

जय गिरिराज किशोरी अंबे 

शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे 

मनोकामना पूर्ण कर दो 

भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो 

माँ ब्रह्मचारिणी जी की आरती

ॐ जय ब्रह्मचारिणी मां

मैया जय ब्रह्मचारिणी मां

जन-जन की उद्धारिणी

जन-जन की उद्धारिणी

चरणों में हमें रखना

ॐ जय ब्रह्मचारिणी मां

माला धारणी मैया,

जो जन तुम्हें ध्याता

मैया जो जन तुम्हें ध्याता

ज्ञान ध्यान बढ़ जावे

ज्ञान ध्यान बढ़ जावे

सिद्धि नर पाता

ॐ जय ब्रह्मचारिणी मां

अष्ट कमण्डल सोहे

भक्तों की प्यारी

मैया भक्तों की प्यारी

तपस्विनी है मैया

तपस्विनी है मैया

सेवक नर नारी

ॐ जय ब्रह्मचारिणी मां

साधक सिद्धि पावे

मां कल्याण करे

मैया मां कल्याण करे

निज भक्तों की मैया

निज भक्तों की मैया

नित उद्धार करे

ॐ जय ब्रह्मचारिणी मां

श्वेत वस्त्र है न्यारा

ऋषि मुनि हर्षावे

मैया ऋषि मुनि हर्षावे

त्याग और संयम बढ़ता

त्याग और संयम बढ़ता

जो मां को ध्यावे

ॐ जय ब्रह्मचारिणी मां

पूजा जो नित करता

ज्ञान सदा पावे

मैया ज्ञान सदा पावे

अज्ञान तिमिर को मिटावे

अज्ञान तिमिर को मिटावे

चरणों निज आवे

ॐ जय ब्रह्मचारिणी मां

द्वितीय नवरात्रों में

पूजा मां की करो

पूजा मां की करो

शक्ति स्वरूपा मां के

शक्ति स्वरूपा मां के

चरणों का ध्यान करो

ॐ जय ब्रह्मचारिणी मां

योगियों के मन में मां

सदा निवास करें

मैया सदा निवास करें

साधक कष्ट मिटावे

साधक कष्ट मिटावे

मां भव पार करे

ॐ जय ब्रह्मचारिणी मां

ब्रह्मचारिणी मां की

आरती जो भी करे

मैया आरती जो भी करे

ज्योतिर्मय जीवन हो

ज्योतिर्मय जीवन हो

मां से दुख टरे

ॐ जय ब्रह्मचारिणी मां

ॐ जय ब्रह्मचारिणी मां

ॐ जय ब्रह्मचारिणी मां

ॐ जय ब्रह्मचारिणी मां

ॐ जय ब्रह्मचारिणी मां

मां चंद्रघंटा जी की आरती 

ॐ जय चंद्रघंटा माँ

मैया जय चंद्रघंटा माँ

सर्वजगत की स्वामिनी

सर्वजगत की स्वामिनी

कृपा सदा करना

ॐ जय चंद्रघंटा माँ

अर्ध-चंद्रमा माथे पर

रूप अति सुन्दर

मैया रूप अति सुन्दर

गृह गृह तुम्हारी पूजा

गृह गृह तुम्हारी पूजा

पूजत नारी नर

ॐ जय चंद्रघंटा माँ

तृतीय नव रातों में

माँ का ध्यान करो

मैया माँ का ध्यान करो

माँ से ममता पाओ

माँ से ममता पाओ

जय जयकारा करो

ॐ जय चंद्रघंटा माँ

दस भुज धारिणी मैया

असुरों का नाश करे

मैया असुरों का नाश करे

मोक्ष भक्त को दे माँ

मोक्ष भक्त को दे माँ

विपदा नित माँ हरे

ॐ जय चंद्रघंटा माँ

खड्ग खप्पर धारिणी

जगजननी है माँ

जगजननी है माँ

दिव्य करे साधक को

दिव्य करे साधक को

देती माँ करुणा

ॐ जय चंद्रघंटा माँ

कल्याणकारिणी मैया

दुखों का नाश करे

मैया दुखों का नाश करे

मंगल मंगल नित हो

मंगल मंगल नित हो

माँ की जो पूजा करे

ॐ जय चंद्रघंटा माँ

अनुपम रूप माँ

धर्म सदा ही बढे

मैया धर्म सदा ही बढे

काज सफल करो माता

काज सफल करो माता

द्वारे तेरे खड़े

ॐ जय चंद्रघंटा माँ

श्रद्धा पुष्प माता को

नित अर्पण करो

मैया नित अर्पण करो

माँ के ध्यान में रमकर

माँ के ध्यान में रमकर

जीवन सफल करो

ॐ जय चंद्रघंटा माँ

चंद्रघंटा माता की

आरती नित गाओ

आरती नित गाओ

कामना पूरी होगी

कामना पूरी होगी

माँ की शरण आओ

ॐ जय चंद्रघंटा माँ

ॐ जय चंद्रघंटा माँ

मैया जय चंद्रघंटा माँ

सर्वजगत की स्वामिनी

सर्वजगत की स्वामिनी

कृपा सदा करना

ॐ जय चंद्रघंटा माँ

ॐ जय चंद्रघंटा माँ

मैया जय चंद्रघंटा माँ

सर्वजगत की स्वामिनी

सर्वजगत की स्वामिनी

कृपा सदा करना

ॐ जय चंद्रघंटा माँ 

मां कुष्मांडा जी की आरती

ॐ जय कूष्मांडा माँ

मैया जय कूष्मांडा माँ

शरण तिहारी आए

शरण तिहारी आए

कर दो माता दया

जय जय कूष्मांडा माँ

ॐ जय कूष्मांडा माँ

मैया जय कूष्मांडा माँ

शरण तिहारी आए

शरण तिहारी आए

कर दो माता दया

ॐ जय कूष्मांडा माँ

अष्टभुजा जय देवी

आदिशक्ति तुम माँ

मैया आदिशक्ति तुम माँ

आदि स्वरूपा मैया

आदि स्वरूपा मैया

जग तुमसे चलता

ॐ जय कूष्मांडा माँ

चतुर्थ नवरात्रों में

भक्त करे गुणगान

मैया भक्त करे गुणगान

स्थिर मन से माँ की

स्थिर मन से माँ की

करो पूजा और ध्यान

ॐ जय कूष्मांडा माँ

सच्चे मन से जो भी

करे स्तुति गुणगान

मैया करे स्तुति गुणगान

सुख समृद्धि पावे

सुख समृद्धि पावे

माँ करे भक्ति दान

ॐ जय कूष्मांडा माँ

शेर है माँ की सवारी

कमंडल अति न्यारा

मैया कमंडल अति न्यारा

चक्र पुष्प गले माला

चक्र पुष्प गले माला

माँ से उजियारा

ॐ जय कूष्मांडा माँ

ब्रह्माण्ड निवासिनी

ब्रह्मा वेद कहे

मैया ब्रह्मा वेद कहे

दास बनी है दुनिया

दास बनी है दुनिया

माँ से करुणा बहे

ॐ जय कूष्मांडा माँ

पाप ताप मिटता है

दोष ना रह जाता

मैया दोष ना रह जाता

जो माता में रमता

जो माता में रमता

निश्चित फल पाता

ॐ जय कूष्मांडा माँ

अष्ट सिद्धियां माता

भक्तों को दान करें

मैया भक्तों को दान करें

व्याधि मैया हरती

व्याधि मैया हरती

सुखों से पूर्ण करे

ॐ जय कूष्मांडा माँ

कुष्मांडा माता की

आरती नित गाओ

आरती नित गाओ

माँ करेगी सब संभव

माँ करेगी सब संभव

चरण सदा ध्याओ

ॐ जय कूष्मांडा माँ

ॐ जय कूष्मांडा माँ

मैया जय कूष्मांडा माँ

शरण तिहारी आए

शरण तिहारी आए

कर दो माता दया

जय जय कूष्मांडा माँ

ॐ जय कूष्मांडा माँ

मैया जय कूष्मांडा माँ

शरण तिहारी आए

शरण तिहारी आए

कर दो माता दया

जय जय कूष्मांडा माँ

ॐ जय कूष्मांडा माँ

मैया जय कूष्मांडा माँ

शरण तिहारी आए

शरण तिहारी आए

कर दो माता दया

जय जय कूष्मांडा माँ

माँ स्कंदमाता जी की आरती

ॐ जय जय स्कंदमाता

मैया जय स्कंदमाता

परम सुखदाई मैया

परम सुखदाई मैया

तुमसे सुख आता

ॐ जय जय स्कंदमाता

ॐ जय जय स्कंदमाता

मैया जय स्कंदमाता

परम सुखदाई मैया

परम सुखदाई मैया

तुमसे सुख आता

ॐ जय जय स्कंदमाता

शक्ति स्वरूपा माता

मोक्ष नर पावे

मैया मोक्ष नर पावे

द्वार तिहारे आये

द्वार तिहारे आये

खाली नहीं जावे

ॐ जय जय स्कंदमाता

चारभुजाधारी माँ

हस्त कमल सोहे

मैया हस्त कमल सोहे

स्कंद संग में विराजे

स्कंद संग में विराजे

छवि अति मन मोहे

ॐ जय जय स्कंदमाता

पंचम नवरातों में

ध्यान भक्त करे

मैया ध्यान भक्त करे

मनवांछित फल पावे

मनवांछित फल पावे

कष्ट माँ तू ही हरे

ॐ जय जय स्कंदमाता

रूप निराले हैं माता

जग गुणगान करे

मैया जग गुणगान करे

कर दो कृपा हे मैया

कर दो कृपा हे मैया

तुम्हरे द्वार खड़े

ॐ जय जय स्कंदमाता

विपदा हरती हो मैया

जो मन से सुमिरे

मैया जो मन से सुमिरे

साधक नित हर्षावे

साधक नित हर्षावे

जय जय माता कहे

ॐ जय जय स्कंदमाता

शिव योगी की शक्ति

तुमको ही जग जाने

मैया तुमको ही जग जाने

कार्तिकेय करे वंदन

कार्तिकेय करे वंदन

माता ये जग माने

ॐ जय जय स्कंदमाता

तुम्हरी कृपा से धर्म

हर पल ही जीते

मैया हर पल ही जीते

तुम्हारी इच्छा से भक्ता

तुम्हारी इच्छा से भक्ता

भक्ति रस पीते

ॐ जय जय स्कंदमाता

स्कंदमाता की आरती

जो मन से गावे

मैया जो मन से गावे

भव बंधन से छूटे

भव बंधन से छूटे

नित सुख वो पावे

ॐ जय जय स्कंदमाता

ॐ जय जय स्कंदमाता

मैया जय जय स्कंदमाता

परम सुखदाई मैया

परम सुखदाई मैया

तुमसे सुख आता

ॐ जय जय स्कंदमाता

ॐ जय जय स्कंदमाता

मैया जय जय स्कंदमाता

परम सुखदाई मैया

परम सुखदाई मैया

तुमसे सुख आता

ॐ जय जय स्कंदमाता 

माँ कात्यायनी जी की आरती

ॐ जय कात्यायनी माँ…

मैया ॐ जय कात्यायनी माँ

पूजन माँ तेरे करते

पूजन माँ तेरे करते

दया माँ नित करना

ॐ जय कात्यायनी माँ

उमा, पार्वती, गौरी

दुर्गा तुम ही हो माँ

दुर्गा तुम ही हो माँ

चार भुजाधारी माँ

चार भुजाधारी माँ

गावें जन महिमा

ॐ जय कात्यायनी माँ

महिषासुर को मारा

देवों का अभय दिया

मैया देवों का अभय दिया

आया जो तुम्हरी शरण माँ

आया जो तुम्हरी शरण माँ

कष्टों से मुक्त हुआ

ॐ जय कात्यायनी माँ

शेर सवारी तुम्हारी

कमल खड्ग सोहे

मैया कमल खड्ग सोहे

अभयदान माँ देती

अभयदान माँ देती

छवि अति मन मोहे

ॐ जय कात्यायनी माँ

ब्रह्म स्वरूप माता

दोषों से मुक्त करो

मैया दोषों से मुक्त करो

दुर्गुण हर लो माता

दुर्गुण हर दो माता

भक्तों पे कृपा करो

ॐ जय कात्यायनी माँ

छठवें नवराते में

पूजे जन माता

मैया पूजे जन माता

गोधूलि बेला जे पावन

गोधूलि बेला जे पावन

ध्यावे जे सुख पाता

ॐ जय कात्यायनी माँ

हम अज्ञानी मैया

ज्ञान प्रदान करो

मैया ज्ञान प्रदान करो

कब से तुम्हें पुकारें

कब से तुम्हें पुकारें

माता दर्शन दो

ॐ जय कात्यायनी माँ

सर्व देव तुम्हें ध्याते

नमन करे सृष्टि

मैया नमन करे सृष्टि

हम भी करें गुणगान

हम भी करें गुणगान

कर दो माँ सुख वृष्टि

ॐ जय कात्यायनी माँ

कात्यायनी मैया की

आरती नित गाओ

आरती नित गाओ

भरेगी माँ भंडारे

भरेगी माँ भंडारे

चरणों में नित आओ

ॐ जय कात्यायनी माँ

ॐ जय कात्यायनी माँ

मैया जय कात्यायनी माँ

पूजन माँ तेरे करते

पूजन माँ तेरे करते

दया माँ नित करना

ॐ जय कात्यायनी माँ

मां कालरात्रि जी की आरती

ॐ जय जय कालरात्रि

मैया ॐ जय जय कालरात्रि

दुष्टों की संहारिणी

दुष्टों की संहारिणी

सुखों की माँ दात्री

ॐ जय जय कालरात्रि

ॐ जय जय कालरात्रि

मैया ॐ जय जय कालरात्रि

दुष्टों की संहारिणी

दुष्टों की संहारिणी

सुखों की माँ दात्री

ॐ जय जय कालरात्रि

रूप भयंकर माँ का

दुष्ट सदा काँपे

मैया दुष्ट सदा काँपे

भक्त सदा हर्षावे

भक्त सदा हर्षावे

रिद्धि सिद्धि पाते

ॐ जय जय कालरात्रि

महामाई हो जग की

दयामयी हो माँ

मैया दयामयी हो माँ

भैरवी भद्रकाली

भैरवी भद्रकाली

चामुंडा कई नाम

ॐ जय जय कालरात्रि

सप्तम नवराते में

साधक करता ध्यान

मैया साधक करता ध्यान

सिद्धियाँ भक्ता पावे

सिद्धियाँ भक्ता पावे

मिटता हर अज्ञान

ॐ जय जय कालरात्रि

खड्गधारिणी मैया

वरमुद्राधारी

मैया वरमुद्राधारी

सृष्टि करे नित आरती

सृष्टि करे नित आरती

गुण गावे नर नारी

ॐ जय जय कालरात्रि

सर्वजगत हे मैया

तुमसे प्रकाशित है

मैया तुमसे प्रकाशित है

कर दो कृपा हे मैया

कर दो कृपा हे मैया

हम सब याचक हैं

ॐ जय जय कालरात्रि

भूत प्रेत डर जावे

जब तुम हो आती

मैया जब तुम हो आती

शत्रु डर न सतावे

शत्रु डर न सतावे

करुणा माँ बरसाती

ॐ जय जय कालरात्रि

गर्द्भव सवारी साजे

दू दुख दूर करें

मैया दू दुख दूर करें

निर्बल शक्ति पावे

निर्बल शक्ति पावे

भय से मुक्त करें

ॐ जय जय कालरात्रि

मातु कालरात्रि की

आरती जो गावे

मैया आरती जो गावे

शक्ति भक्ति नित पावे

शक्ति भक्ति नित पावे

डर न निकट आवे

ॐ जय जय कालरात्रि

ॐ जय जय कालरात्रि

मैया ॐ जय जय कालरात्रि

दुष्टों की संहारिणी

दुष्टों की संहारिणी

सुखों की माँ दात्री

ॐ जय जय कालरात्रि

ॐ जय जय कालरात्रि

मैया ॐ जय जय कालरात्रि

दुष्टों की संहारिणी

दुष्टों की संहारिणी

सुखों की माँ दात्री

ॐ जय जय कालरात्रि

माँ महागौरी जी की आरती

ॐ जय जय महागौरी

मैया ॐ जय जय महागौरी

निशदिन ध्यावत तुमको

निशदिन ध्यावत तुमको

ऋषि मुनि नर शिव जी

ॐ जय जय महागौरी

ॐ जय जय महागौरी

मैया ॐ जय जय महागौरी

निशदिन ध्यावत तुमको

निशदिन ध्यावत तुमको

ऋषि मुनि नर शिव जी

ॐ जय जय महागौरी

डमरू त्रिशूलधारिणी

पापों का नाश करें

मैया पापों का नाश करें

वृषभ वाहन पे विराजे

वृषभ वाहन पे विराजे

माँ कल्याण करे

ॐ जय जय महागौरी

श्वेत वस्त्र माता का

छवि है मनभावन

मैया छवि है मनभावन

सांचे मन से पुकारो

सांचे मन से पुकारो

माँ देगी दर्शन

ॐ जय जय महागौरी

गौर वर्ण मैया का

साधक रहे प्रसन्न

मैया साधक रहे प्रसन्न

श्रद्धा पुष्प चढ़ाओ

श्रद्धा पुष्प चढ़ाओ

पावन कर लो मन

ॐ जय जय महागौरी

अष्टमी नवराते में

पूजा माँ की करो

पूजा माँ की करो

माँ विपदा है मिटाती

माँ विपदा है मिटाती

माँ का ध्यान धरो

ॐ जय जय महागौरी

अवतार लियो दक्ष ग्रीह

लीला निराली की

मैया लीला निराली की

शिव वैरागी खोये

शिव वैरागी खोये

मोहिनी थी डारी

ॐ जय जय महागौरी

शरणागत की रक्षक

मात भवानी तुम

माता भवानी तुम

सुन लो माता अरज तुम

सुन लो माता अरज तुम

द्वार आये तेरे हम

ॐ जय जय महागौरी

मंदिर में माँ तेरे

सदा ही सुख बरसे

मैया सदा ही सुख बरसे

अन्न धन सब माँ पावे

अन्न धन सब माँ पावे

अपूर्ण नर न रहे

ॐ जय जय महागौरी

माँ महागौरी की आरती

जो नर नित गावे

मैया जो नर नित गावे

भाव सिंधु से तरे वो

भाव सिंधु से तरे वो

व्याधि मिट जावे

ॐ जय जय महागौरी

ॐ जय जय महागौरी

मैया ॐ जय जय महागौरी

निशदिन ध्यावत तुमको

निशदिन ध्यावत तुमको

ऋषि मुनि नर शिव जी

ॐ जय जय महागौरी

ॐ जय जय महागौरी

मैया ॐ जय जय महागौरी

निशदिन ध्यावत तुमको

निशदिन ध्यावत तुमको

ऋषि मुनि नर शिव जी

ॐ जय जय महागौरी

माँ सिद्धिदात्री जी की आरती

ॐ जयति जय सिद्धिदात्री

मैया जयति जय सिद्धिदात्री

हम भक्तों की मैया

हम भक्तों की मैया

तुम हो महतारी

ॐ जयति जय सिद्धिदात्री मैया

ॐ जयति जय सिद्धिदात्री

मैया जयति जय सिद्धिदात्री

हम भक्तों की मैया

हम भक्तों की मैया

तुम हो महतारी

ॐ जयति जय सिद्धिदात्री मैया

अष्ट सिद्धि प्रदायिनी

तुम हो जग माता

मैया तुम हो जग माता

तुमसे कुछ न असंभव

तुमसे कुछ न असंभव

सब तुमसे आता

ॐ जयति जय सिद्धिदात्री मैया

ऋषि मुनि देव योगी

नर गुणगान करे

मैया नर गुणगान करे

दुष्टों को माँ मारे

दुष्टों को माँ मारे

काल भी माँ से डरे

ॐ जयति जय सिद्धिदात्री मैया

जग में अनुपम महिमा

दुःख दरिद्र मिटे

मैया दुःख दरिद्र मिटे

दया तुम्हारी मैया

दया तुम्हारी मैया

समृद्धि बरसे

ॐ जयति जय सिद्धिदात्री मैया

शुम्भ निशुम्भ को मारा

लीला अति न्यारी

मैया लीला अति न्यारी

अपना दास बनाओ

अपना दास बनाओ

भोले की प्यारी

ॐ जयति जय सिद्धिदात्री मैया

शंख गदा और चक्र

पुष्प कमल सोहे

मैया पुष्प कमल सोहे

छवि माँ की प्यारी

छवि माँ की प्यारी

सबका मन मोहे

ॐ जयति जय सिद्धिदात्री मैया

नवराते में नावें दिन

करते माँ का ध्यान

करते माँ का ध्यान

मनवांछित फल पावे

मनवांछित फल पावे

मिट जावे अज्ञान

ॐ जयति जय सिद्धिदात्री मैया

माँ गृह मेरे विराजो

सदा सहाय बनो

मैया सदा सहाय बनो

काज संवारना मैया

काज संवारना मैया

मेरे मन में बसो

ॐ जयति जय सिद्धिदात्री मैया

माँ सिद्धिदात्री के आरती

जो मन से गावे

मैया जो मन से गावे

सर्व सिद्धि वो पावे

सर्व सिद्धि वो पावे

मन नहीं घबरावे

ॐ जयति जय सिद्धिदात्री मैया

ॐ जयति जय सिद्धिदात्री

मैया जयति जय सिद्धिदात्री

हम भक्तों की मैया

हम भक्तों की मैया

तुम हो महतारी

ॐ जयति जय सिद्धिदात्री मैया

ॐ जयति जय सिद्धिदात्री

मैया जयति जय सिद्धिदात्री

हम भक्तों की मैया

हम भक्तों की मैया

तुम हो महतारी

ॐ जयति जय सिद्धिदात्री मैया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *